नगर निगम कार्यालय में सफाई शुल्क देने पहुंचे पड्डल में मेले का आयोजन करने वाले ठेकेदार। स्त्रोत
मंडी। पुराने पड्डल मैदान में व्यापार मेले के दौरान जगह-जगह पड़ रही गंदगी पर नगर निगम सख्त हो गया है। लोगों को आ रही समस्याओं के बाद नगर निगम की टीम ने सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया की मौजूदगी में मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान जगह-जगह गंदगी पाई गई। मौके पर मेले का आयोजन करने वाले ठेकेदार को चेतावनी दी और निगम कार्यालय में बुलाया गया।
कार्यालय में उक्त ठेकेदार से दिन के दो हजार रुपये के हिसाब से 10 दिन का 20 हजार रुपये सफाई शुल्क लिया गया। मेला 15 दिसंबर से शुरू हुआ है और 25 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान ठेकेदारों को मैदान में गंदगी न डालने की चेतावनी दी। शुक्रवार को फिर से पड्डल मैदान का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों को भी अलर्ट किया कि जो दुकानदार कूड़े को डस्टबिन में नहीं डालेंगे, उनके चालान किए जाएंगे। संवाद