फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बालीचौकी में तहसील कल्याण विभाग का कार्यालय संभाल रहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

Mon, 18 Mar 2024 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
तहसील कल्याण अ​धिकारी कार्यलय बालीचौकी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को इंदिरा गांधी प्यारी बहना स
विज्ञापन
बालीचौक (मंडी)। तहसील कल्याण विभाग कार्यालय बालीचौकी में कर्मचारी न होने के कारण इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों महिलाएं हर माह प्रदेश सरकार की 1,500-1500 रुपये दिए जाने की योजना के लिए आवेदन कर रही हैं। इसके लिए कार्यालयों में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

बालीचौकी में स्टाफ की कमी के कारण महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा है। यहां कल्याण विभाग का तहसील कार्यालय मात्र एक चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संभाल रही है। यह कर्मचारी भी आउटसोर्स पर तैनात है। हैरानी की बात यह है कि कल्याण विभाग में योजना का लाभ लेने के लिए रोजाना सैंकड़ों महिलाएं अपने आवेदन जमा करवाने पहुंच रही हैं, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।
बता दें कि तहसील कल्याण अधिकारी का यहां से छह माह पूर्व गोहर के लिए तबादला हो गया है। उन्हें बालीचौकी कार्यालय का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। बालीचौकी से गोहर से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी हैं। ऐसे में दोनों कार्यालयों में सामंजस्य बैठना एक अधिकारी के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है। तहसील कल्याण कार्यालय बालीचौकी में लिपिक समेत अन्य पद भी खाली हैं।
विज्ञापन

उधर, तहसील कल्याण अधिकारी गोहर दिवाकर ने कहा कि उनके पास बालीचौकी कार्यालय का भी जिम्मा है। दिन में एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय जाना संभव नहीं है। ऐसे में दूसरे या तीसरे दिन बालीचौकी कार्यालय में जाते हैं। उन्होंने कहा कि बालीचौकी कार्यालय में अन्य पदों को भरने को लेकर विभाग को सूचित कर दिया है, लेकिन अभी तक कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें