फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 13 अप्रैल तक दावे और आपत्तियां आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत मतदाता सूचियों का किया जा रहा विशेष पुनरीक्षण
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद प्रक्रिया शुरू, 17 अप्रैल तक होगा निपटान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मंडी की उन ग्राम पंचायतों में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है, जो गठन एवं पुनर्गठन से जुड़ी न्यायिक प्रक्रिया से प्रभावित रही हैं। यह कार्रवाई राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद शुरू की गई है।

संबंधित पंचायतों की मतदाता सूचियों में त्रुटियों को सुधारने के लिए आम जनता से दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। इसके लिए 13 अप्रैल तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 17 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। अपील दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि सभी अपीलों का निपटारा 22 अप्रैल 2026 तक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संशोधित एवं अंतिम मतदाता सूची 24 अप्रैल 2026 तक या उससे पहले प्रकाशित की जाएगी। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि अंतिम सूची आम जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध करवाई जाए और संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी की जाएगी। जिन मतदाताओं के नाम सूची में गलत दर्ज हैं, छूट गए हैं या किसी भी प्रकार की त्रुटि है, वे निर्धारित अवधि के भीतर अपना दावा या आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायत या निर्वाचन कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें