फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दो डॉक्टरों के सहारे चल रहा सिविल अस्पताल टिहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। सिविल अस्पताल टिहरा की लचर हालत से जनता परेशान हो रही है। केवल दो डॉक्टरों के सहारे ही क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए मुश्किलें पेश आ रही हैं। लोगों को मजबूरन हमीरपुर, मंडी और बिलासपुर के अस्पतालों की राह देखनी पड़ रही है। चार में से दो सृजित पद रिक्त पड़े हैं जबकि आपातकाल में भी भारी परेशानी हो रही है। यहां अल्ट्रासाउंड के साथ क्रस्ना लैब में भी आंशिक सुविधा ही मिल रही है। स्थानीय निवासी लेखराज, सुखराम, वीरेंद्र, ओम चंद, भाग सिंह, भूप सिंह, हेमराज, रामलाल, महेंद्र सिंह, हल्कु, विजय, भरत सिंह, सरोज, रामनाथ सहित अन्य विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द पदों को भरा जाए। बीएमओ संधोल डॉ. धर्मपाल ने बताया कि डॉक्टरों की लगातार कमी के चलते समस्या हो रही है। इसके बारे में उच्च अधिकारियों को समय-समय पर अवगत करवाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें