फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संधोल की पल्लवी बनीं बागवानी विकास अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संधोल (मंडी)। संधोल तहसील की नेरी पंचायत की पल्लवी ठाकुर पुत्री जगदीश खरवाल ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से ली गई बागवानी विकास अधिकारी की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। पल्लवी वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से पीएचडी की पढ़ाई कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने यूजीसी नेट की परीक्षा भी पास की है। उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई विपाशा पब्लिक स्कूल संधोल जबकि बारहवीं तक की पढ़ाई बीके पब्लिक स्कूल जयसिंहपुर से की है। आगे की पढ़ाई उन्होंने डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन से की। वर्तमान में वह पालमपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहीं हैं। पल्लवी के पिता जगदीश खरवाल व्यवसायी हैं और माता अंजना ग्राम पंचायत नेरी की पूर्व प्रधान रह चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें