फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में दो पौतियों की उठी डोली अस्पताल में दादा ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बैहना (मंडी)। क्षेत्र के लेदा में एक नवंबर को सांड के हमले में घायल अस्सी वर्षीय बुजुर्ग ईश्रू ने मंगलवार को आईजीएमसी में दम तोड़ दिया। भाग्य की विडंबना देखिए कि मंगलवार के दिन ही दोनों पोतियों की डोलियां घर से उठीं और इसी दिन दादा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बीती एक नवंबर को लेदा में आवारा सांड के हमले से हटनाला गांव निवासी 80 वर्षीय ईश्रू घायल हो गए थे। हादसा उस वक्त हुआ जब वह शादी की खरीदारी करने के लिए बाजार गए थे। ईश्रू के पुत्र कर्मचंद ने बताया कि मंगलवार को उसके पिता की तबीयत और खराब हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कर्मचंद ने बताया कि उनके पिता पत्थर तोड़ने का काम करते थे और जिंदगी भर एक गरीब परिवार में अपना जीवन यापन किया। एक तरफ घर से डोलियां उठने की खुशी थी तो वहीं ईश्रू की मौत से मातम भी पसर गया।
अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। एसडीएम बल्ह आशीष शर्मा ने ईश्रू राम के निधन पर शोक जताया है और पीड़ित परिवार को प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें