लडभड़ोल-सांडापत्तन सड़क पर गांव तैण में पहाड़ी से सड़क पर गिरे मलबे को हटाती जेसीबी।
- फोटो : Mandi
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र के तैण गांव के पास भारी भूस्खलन से लडभड़ोल- सांढापत्तन सड़क बाधित हो गई। इसे 12 घंटे के बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल किया जा सका।
रविवार देर रात करीब आठ बजे भूस्खलन से सड़क का एक हिस्सा धंस गया। पूरी रात सड़क पर यातायात ठप रहा। सुबह आठ बजे जेसीबी से मलबा हटाकर सड़क को छोटे वाहनों के लिए खोला जा सका है। बड़े वाहनों की आवाजाही अभी भी बंद पड़ी हुई है।
वाहन चालकों सतीश, नंदलाल, शुभकरण, सोनू, राकेश आदि ने बताया कि सड़क बंद होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ लोग जाम के कारण परेशान रहे तो कुछ अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। उधर, लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने बताया कि सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी है।
जल्द बड़े वाहनों की आवाजाही भी बहाल कर दी जाएगी। यदि बारिश नहीं हुई तो मंगलवार सड़क को पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा।
000