फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जेएनवी में बच्चों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) पंडोह बांध की टुकड़ी ने जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में मंगलवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सीआईएसएफ पंडोह के इंचार्ज अशोक तक्षक ने किया। उन्होंने विद्यालय के लगभग 450 छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्राचार्य एसडी शर्मा और उपप्राचार्य दिनेश शर्मा ने कहा कि ऐसे अभियान छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें