फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डैहर पावर हाउस में सीआईएसएफ ने की मॉक ड्रिल

विज्ञापन
डैहर पावर हाउस में सीआईएसएफ और एनडी आर एफ मॉक ड्रिल करते हुए। स्त्रोत: परियोजना
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल प्रोजेक्ट के सलापड़ स्थिति डैहर पावर हाउस में सीआईएसएफ की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास प्रोजेक्ट की सुरक्षा व्यवस्था, संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारी तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल की जांच के लिए आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस ड्रिल में सीआईएसएफ और बीबीएमबी के फायर विंग, अस्पताल स्टाफ तथा एनडीआरएफ टीम ने भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप एवं भूस्खलन जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया गया, जिसमें राहत, बचाव एवं चिकित्सा सहायता की प्रक्रियाओं का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। इस अभ्यास का नेतृत्व सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट दीपक जोशी ने किया। इस मौके पर बीबीएमबी प्रबंधन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें