फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चोलथरा के स्वयंसेवी करेंगे भगलाना का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोलथरा में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य जीत सिंह ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

शिविर की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि जीत सिंह ठाकुर ने हाल ही में इस पाठशाला को गोद लिया है। उन्होंने पाठशाला के चहुंमुखी विकास के लिए तन मन धन से सहयोग करने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि हमें संस्कारवान बनना चाहिए। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी समर सिंह और सुमन कुमारी ने बताया कि शिविर में 50 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। स्वयंसेवी स्कूल परिसर और गोद लिए गांव भगलाना के सौंदर्यीकरण पर काम करेंगे। प्रतिदिन अलग-अलग स्रोत व्यक्ति स्वयंसेवियों को प्रेरित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें