फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खतरे में बच्चों की जान, सरकार-विभाग जानकर भी अंजान

Thu, 18 Jul 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मिडल स्कूल तबारफी का क्षतिग्रस्त भवन - संवाद
विज्ञापन
तबारफी स्कूल का पिछली बरसात में तहस नहस हो चुका है अधिकतर हिस्सा और मैदान
विज्ञापन


सुधार के नाम पर आज तक कुछ भी नहीं, स्कूल के जर्जर भवन में ही चल रहीं कक्षाएं

बरसात में फिर से कहर ढा सकता है तबारफी नाला, सुरक्षा के इंतजाम नहीं

त्रिपुरारी सांख्यान

मंडी। पिछली बरसात में मिले जख्मों को भरने में प्रदेश सरकार नाकाम साबित हुई है। इसका बड़ा उदाहरण पंडोह पंचायत के मिडल स्कूल तबारफी में देखने को मिल रहा है। यहां पर पिछले साल आपदा में तहस नहस हुए स्कूल भवन और मैदान की सरकार ने आज तक सुध नहीं ली है। आलम यह है कि यहां पर शिक्षा ग्रहण करने वाले 40 विद्यार्थियों की जान पर इस बरसात में भी खतरा मंडरा रहा है।
स्कूल के जर्जर भवन में 40 विद्यार्थियों की छठी, सातवीं और आठवीं की कक्षाएं चल रही हैं। नाले की चपेट में आने से इस स्कूल भवन का हर हिस्सा क्षतिग्रस्त है। दस दिन के बाद बरसात के अवकाश खत्म होने वाले हैं और विद्यार्थियों को फिर से इसी भवन में बैठना होगा, जो कि सरकार, प्रशासन और विभाग की लापरवाही को दिखाता है। सभी इस स्थिति से अवगत हैं, मगर जानकर भी अंजान बने हुए हैं। ऐसे में स्कूल प्रबंधन भी इसी भवन में कक्षाएं लगाने को मजबूर हैं। उधर, हैरानी की बात है कि पिछले साल आपदा में तहस नहस हो चुके स्कूल भवन का अधिकतर हिस्सा और मैदान तबाह हो जाने पर भी सरकार और विभाग ने इसकी सुध नहीं ली, सुधार के नाम पर आज तक कुछ भी नहीं किया गया है। अब एक बार फिर बरसात शुरू हो गई है और यह नाला फिर से कहर बरपा सकता है। स्कूल के प्रभारी घनश्याम ने बताया कि वे इस भवन में ही कक्षाएं चला रहे हैं। बरसात में विद्यार्थियों सहित स्टाफ के लिए भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

क्या है स्कूल की अब तक की स्थिति
मिडल स्कूल तबारफी की बात करें तो यहां पर हालात खराब हैं। पिछले साल स्कूल में हुए विनाश को देखकर रौंगटे खडे़ हो जाते हैं। नाले का बहाव पूरी तरह से स्कूल की तरफ आ जाने से यहां स्कूल कुछ हिस्सा और मैदान ढह गया है। हर तरफ नाले के तेज बहाव से तबाही नजर आती है। वहीं, भवन के निचले फ्लोर में मलबा और कीचड़ आने से यह काफी कमजोर हो गया है। स्कूल का ऑफिस पूरी तरह से टूट गया है। कक्षाएं दूसरी मंजिल पर लगाई जा रही हैं, जो कि किसी भी तरह से सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं विभागीय अधिकारी
इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विजय गुप्ता ने कहा कि स्कूल के लिए पैसा स्वीकृत को गया है मगर स्कूल नाले के पास है ऐसे में नए निर्माण की सुरक्षा को लेकर कुछ अड़चनें आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें