फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विज्ञान माॅडल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के बच्चों ने मॉडल को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

भौतिकी में इलेक्ट्रॉसकॉप, हाइड्रोलिक ब्रेक, हाइड्रोलिक क्रेन, इलेक्ट्रोमेग्नेटिक इंडक्शन, ऑप्टिक्स, टेलिस्कोप आदि के मॉडल प्रदर्शित किए। जीव विज्ञान में बेस्ट फ्रेम वेस्ट, प्लांट सेल एनिमल सेल, हार्ट, किडनी, प्लांट्स और रसायन विज्ञान में एटॉमिक मॉडल, पीरियॉडिक टेबल, इलेक्ट्रोलिसिस मॉडल बना कर मन मोह लिया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति को देखा और सराहा। विज्ञान संकाय के प्राध्यापक अनिल, कविता, नीलम, पूजा ने बच्चों का मॉडल बनाने में मार्गदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें