फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बच्चे पढ़ाई से वंचित न रहें, पांच स्कूलों के 42 बच्चों की फीस भरी

Fri, 17 Oct 2025 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। आपदा के कहर में अपने घर व परिवारजनों को खोने के बाद जैसे तैसे जीवन यापन कर रहे बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए महाजन सभा ने योगदान दिया है। सभा ने सराज व नाचन के पांच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के 9वीं से 12वीं कक्षा के 42 बच्चों की छह माह की फीस, वार्षिक परीक्षा फीस जमा करवाई और कॉपियां, पैन, पेंसिल व अन्य सामग्री भी भेंट की।
विज्ञापन

समिति के वरिष्ठ उपप्रधान इंजीनियर जेपी गुप्ता ने बताया कि इन पांच स्कूलों में नाचन के सरोआ, बाड़ा और सराज के जरोल, भराडी और बगस्याड़ शामिल हैं। बच्चों पर करीब 70 हजार रुपये खर्च किए गए। यह कार्य सभी सदस्यों के सहयोग से संभव हो पाया है। यह राशि चैक के माध्यम से संबंधित प्रधानाचार्य को दी गई है। महाजन सभा ने फीस के अलावा शिक्षण सामग्री बांटी तो कई बच्चे भावुक हो गए। क्योंकि कुछ बच्चों ने इस आपदा में अपने घर के साथ स्कूल के बैग, किताबें और कापी पेंसिल तक खो दी थी। अब बच्चों को यह सामग्री मिली तो उनकी आंखों में चमक आ गई। इसके अलावा महाजन सभा ने स्कूल प्रशासन को अवगत करवाया कि भविष्य में इन बच्चों को पढ़ाई से संबंधित कोई भी समस्या हो तो जरूर बताएं। इस अवसर पर महाजन सभा के महासचिव इंजीनियर हेमंत गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, वरिष्ठ उप प्रधान जेपी गुप्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें