सरकाघाट (मंडी)। दीन बंधु सेवा मंडल बाल आश्रम भरनाल में रविवार को बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान डीपीई नरेश कमल ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। नरेश कमल ने बाल आश्रम को पौधा भेंट कर बच्चों को पौधों के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। इस दौरान उनके पुत्र प्रफुल्ल शर्मा को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार और प्रज्वल शर्मा को स्टेट लीडरशिप एनवायरनमेंट अवार्ड मिलने पर बाल आश्रम की ओर से बधाई दी गई। संस्था के प्रभारी प्रेम सिंह ने नरेश कमल का बच्चों के साथ समय बिताने, पौधा भेंट करने और विशेष भोज की व्यवस्था करने के लिए आभार जताया। संवाद