फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने रखी मंडी के नए कोर्ट कॉम्पलेक्स की आधारशिला

Sun, 15 Mar 2026 12:10 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायाधिपति सूर्यकांत ने रविवार को जिला मंडी में लगभग 152 करोड़ की लागत से बनने वाले नए ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मंडी के नए कोर्ट कॉम्पलेक्स की सीजेआई ने रखी आधारशिला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटी काशी मंडी में लगभग 152 करोड़ की लागत से बनने वाले नए ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायाधिपति सूर्यकांत ने आज विधिवत रूप से शिलान्यास किया। उनके साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश न्यायाधिपति गुरमीत सिंह संधावालिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन




9.6 हेक्टेयर में बनने वाले इस कोर्ट कॉम्पलेक्स में आधुनिक सुविधाएं होंगी। इस परिसर की योजना इस प्रकार तैयार की गई है कि न्यायिक गतिविधियों का संचालन अधिक सुव्यवस्थित और कुशल तरीके से हो सके। पूरे परिसर का मुख्य कार्यात्मक क्षेत्र एक केंद्रीय कोर्टयार्ड के आसपास विकसित किया गया है, जिसके चारों ओर अपीलेट कोर्ट, अन्य अदालतें और वकीलों के ब्लॉक स्थित होंगे। संवेदनशील मामलों को ध्यान में रखते हुए जुवेनाइल और वल्नरेबल विटनेस कोर्ट्स के लिए भी एक अलग ब्लॉक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां बच्चों, महिलाओं और अन्य संवेदनशील गवाहों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि वे बिना किसी भय या दबाव के न्यायिक प्रक्रिया में भाग ले सकें। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस परिसर में अतिरिक्त कोर्ट ब्लॉक के लिए भी स्थान आरक्षित रखा गया है, जिससे आने वाले वर्षों में न्यायालयों का विस्तार आसानी से किया जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें