फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नशा मुक्त युवा अभियान की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छोटी काशी कला केंद्र प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडयाली नागरिया लोक नृत्य से जीता दिल, अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेगा मंडी का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान के तहत शनिवार को नोबल कॉलेज ऑफ एजुकेशन पंडोह में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी पधर लोकेंद्र कुमार नेगी रहे, जबकि कृष्णा ठाकुर और ईशा शर्मा निर्णायक रहे। प्रतियोगिता में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के नृत्य विभाग की छोटी काशी कला केंद्र टीम ने मंडयाली नागरिया समूह लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम ने हिमाचली लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और लोक संगीत की शानदार झलक पेश की। विजेता टीम में कशिश, ईशा शर्मा, भावना, ईशा कुमारी, सिमरन कौर, दिया, गरिमा, अंशिता, भारती और कुसुमा सहित अन्य छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संगीत सदन ने दूसरा और देवभूमि संस्थान ने तीसरा स्थान हासिल किया। डीएसपी लोकेंद्र कुमार नेगी ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है। सहायक आचार्य डॉ. संतोष कुमार सांवरिया ने बताया कि छोटी काशी कला केंद्र अगस्त 2026 में शिमला में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडी जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें