फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गर्मी में गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर लगीं छबीलें

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/जोगिंद्रनगर। जून की भीषण गर्मी के बीच गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर मंडी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में शीतल पेयजल और छबीलों का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्थाओं, दानी सज्जनों और सिख समुदाय ने राहगीरों को ठंडा पानी व शरबत वितरित कर गुरु के बलिदान और शांति के संदेश को याद किया। मंडी शहर के चौहाटा बाजार, स्कूल बाजार और इंदिरा मार्केट सहित कई स्थानों पर छबीलें लगाई गईं।
विज्ञापन

इंदिरा मार्केट की छत पर प्रसाद भंडारे का भी आयोजन हुआ। सेवादार मदन लाल ने बताया कि गुरु अर्जुन देव की स्मृति में हर वर्ष यह सेवा कार्य श्रद्धा से किया जाता है। वहीं, जोगिंद्रनगर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों और जाम में फंसे लोगों के लिए ठंडे पानी व शरबत के स्टाल लगाए गए। गुरुद्वारा परिसर के समीप शुरू की गई इस पहल की स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने सराहना की। बिलिंग कॉम्प्लेक्स मार्ग समेत अन्य स्थानों पर भी छबीलें लगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें