मंडी। सुंदरनगर में हरियाणा रोडवेज की बस में बैठे एक व्यक्ति से पुलिस ने 95 ग्राम चरस बरामद की है। सुंदरनगर पुलिस ने नाके के दौरान मनाली से यमुनानगर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस को चेकिंग के लिए रोका। बस में सवार पन्ना लाल निवासी बालीचौकी, जिला मंडी से 95 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सुंदरनगर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है। संवाद