जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पुलिस ने बालीचौकी के समीप शिल्ही लारजी के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक व्यक्ति बालीचौकी की ओर से पैदल चला आ रहा था।
पुलिस को देख वह अचानक हड़बड़ा गया। शक के आधार पर जब पुलिस ने उक्त व्यक्ति के बैग की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1600 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान अवतार उर्फ तारी पुत्र मीत राम जात सैंसी गांव दनावाल डाकघर भंगवाई तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी जीत सिंह, मुख्य आरक्षी बलवंत सिंह, दुर्गा दास, आरक्षी हर्ष चंदेल और गृह रक्षक खेम सिंह,
खेमराज व दिनेश कुमार मौजूद थे। इधर, चौकी प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी से चरस की खेप कहां से लाई गई थी और कहां ले जाई जा रही थी। इस संबंध में पूछताछ जारी है।