जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात को औट थाना पुलिस ने एएसआई सुभाष चंद की अगुवाई में लारजी के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति के बैग की तलाशी ली। जिसमें एक किलोग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुमत राम निवासी सधियाणा तहसील थुनाग बताया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।