फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंजैहली में घर में छिपाई एक किलो चरस पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। जिला कुल्लू के बाद अब मंडी जिले की जंजैहली घाटी में भी पुलिस ने एक दुर्गम गांव में दबिश देकर मकान में छिपाई एक किलो 18 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस टीम को रास्ते से आता देख मकान मालिक पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया। मकान मालिक की पहचान पुलिस ने गोकल पुत्र स्वारू राम निवासी थनोच बखरोटूधार तहसील थुनाग के रूप में की है।
विज्ञापन

पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थनोच गांव में दबिश दी। यहां मकान मालिक पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस ने घर की तलाशी कर अंदर छिपाई एक किलो 18 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने चरस को कब्जे में ले लिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
आरोपी कहां फरार हुआ है, पुलिस उसका सुराग लगा रही है। लंबे अंतराल के बाद जंजैहली घाटी में चरस का कारोबार फिर फलने फूलने लगा है। आरोपी ने चरस कहां तैयार की और आरोपी इसे कहां बेचने जा रहा था, इसके बारे में पुलिस गहनता से पड़ताल में जुट गई है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी जंजैहली मनोज वालिया, एएसआई मोहन लाल जोशी, हवलदार दुर्गा, आरक्षी जितेंद्र और महिला आरक्षी बंती देवी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें