फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चोलथरा में गैस वितरण के दौरान दिखी अव्यवस्था

Fri, 27 Mar 2026 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
चोलथरा में गैस वितरण के दौरान अव्यवस्था के बीच सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता। स्रोत : जागरूक पाठ
विज्ञापन
बिना सूचना वाहन पहुंचने से उपभोक्ता हुए परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चोलथरा (मंडी)। वैश्विक तनाव के चलते देशभर में जारी गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच वीरवार को चोलथरा बाजार में गैस वितरण के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली। महीनों के इंतजार के बाद जब गैस वितरण वाहन चोलथरा पहुंचा तो बिना किसी पूर्व सूचना के उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे स्थिति अनियंत्रित हो गई। स्थानीय उपभोक्ताओं ने वितरण प्रक्रिया पर रोष प्रकट किया है।
वाहन को मुख्य बाजार से लगभग 300 मीटर दूर खड़ा कर दिया, जिससे बुजुर्गों और महिलाओं को भारी सिलिंडर ले जाने में दिक्कत हुई। उपभोक्ताओं को गैस प्राप्ति के लिए अनिवार्य ओटीपी समय पर नहीं मिल रहा था। कई लोग कनेक्शन की कॉपियां लेकर घंटों कतार में खड़े रहे, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सत्यप्रकाश, ललित कुमार, कमलेश कुमार, रजनी कुमारी, किरण देवी, दिनेश कुमार और अतुल कुमार ने बताया कि उन्होंने बार-बार बुकिंग की, लेकिन ओटीपी नहीं आया। इस समस्या का एक बड़ा कारण सरकाघाट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होना बताया गया, जिससे सर्वर ठप रहा।
मौके पर मौजूद हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के जिला अधिकारी संजीव वर्मा ने बताया कि गैस वितरण केंद्रीय मंत्रालय और मुख्य कार्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है। एक साथ भारी संख्या में बुकिंग होने के कारण सर्वर पर दबाव बढ़ा और तकनीकी समस्या आई।
विज्ञापन

अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग से संपर्क किया और सरकाघाट कार्यालय की बिजली बहाल करवाई, जिसके बाद वितरण कार्य फिर से शुरू हो पाया।
स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में गैस वितरण से कम से कम एक दिन पहले सूचना दी जाए और वितरण स्थल को सुगम स्थान पर रखा जाए ताकि आम जनता, विशेषकर बुजुर्गों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें