जोगिंद्रनगर (मंडी)। जीएसटी की दरों में बदलाव से कारोबार रफ्तार पकड़ने लग पड़ा है। इससे कारोबारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। ग्राहक भी खरीदारी को लेकर उत्साहित हो उठे हैं।
जीएसटी की दरों में कटौती से निम्न व मध्य वर्ग परिवार राहत महसूस कर रहे हैं। शरद नवरात्र में शादी समारोह व बड़े आयोजनों के लिए खरीदारी कर रहे ग्राहकों को राशन, वाहनों व इलेक्ट्रॉनिक्स में भी राहत मिलना शुरू हो गई है।
मुख्य बाजारों और बड़े शॉपिंग मॉल में खरीदारी को लेकर ग्राहकों की बढ़ती चहलकदमी से कारोबारियों का खजाना भी भरने लगा है।
हालांकि सोने के आभूषणों में जीएसटी की दरों में किसी भी प्रकार का बदलाव न आने से स्थिति पहले जैसी है। बावजूद इसके सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी को लेकर ग्राहकों का उत्साह बरकरार है। त्योहारी सीजन में लोग रोजान बाजार में खरीदारी को पहुंच रहे हैं।