फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ से शुरू होगा बदलाव : डॉ बिंदल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहल में आयोजित बूथ बैठक में लिया भाग
विज्ञापन

कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोमवार को बल्ह विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 65 बेहल में आयोजित बूथ बैठक में भाग लेते हुए कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर इस जनविरोधी, भ्रष्ट और विफल कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकें।
विज्ञापन

डॉ. बिंदल ने कार्यक्रम के दौरान भाजपा का ध्वज फहराकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा और बूथ सशक्तीकरण को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके बूथ कार्यकर्ता हैं। जब बूथ मजबूत होता है तो जीत सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि प्रदेश को विकास की नई दिशा देना है। इसके लिए बूथ स्तर पर मजबूत संगठन का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के कार्यों में जुट जाएं और आने वाले समय में भाजपा की जीत सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संकल्प लेने को कहा कि वे बूथ को मजबूत करेंगे और कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन-जन तक आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें