मंडी। अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया आपी की अध्यक्ष रही मंडी की बेटी डाॅ. चंद्रमुखी कपूर कपासी का जन्मदिन आपी क्लीनिक चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मनाया गया।
इस अवसर पर सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. ललित अवस्थी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मंडी वासियों के लिए यह गर्व का विषय है कि डाॅ. चंद्रमुखी का जन्म मंडी शहर में हुआ।
कई वर्ष पूर्व अमेरिका में बस जाने के बाद भी वह अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं और अपनी संस्था के माध्यम से मंडी वासियों को सेवाएं प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे सही मायने में युवाओं, महिलाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा की स्रोत हैं। इस अवसर पर मंडी शहर के विशिष्ट नागरिकों में ओपी कपूर, डाॅ. नरेश वैद्य, रवि कपूर, डाॅ. प्रिया, पीसी बिष्ट, कृष्णा टंडन, ओपी मल्होत्रा, रोटरी क्लब के सदस्य आदि मौजूद रहे। संवाद