फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चांदनी और स्नेहा ने मेहंदी प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में बुधवार को महिला प्रकोष्ठ की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शास्त्री अंतिम वर्ष की छात्राओं चांदनी और स्नेहा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, शास्त्री अंतिम वर्ष की बबली ने द्वितीय तथा प्राक शास्त्री द्वितीय वर्ष की तनीषा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. खुशवंत सिंह की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में किया गया। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो. वंदना कुमारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें