फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चंडीगढ़-मनाली एनएच छह मील के पास दोतरफा बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। लंबे समय से वाहन चालकों के लिए खतरनाक स्पाॅट बने छह मील के पास चंडीगढ़-मनाली एनएच को दोतरफा बहाल कर दिया गया है। इससे वाहन चालकों को भारी राहत मिली है। करीब एक माह से यहां पर 30 मीटर एरिया में एकतरफा ही वाहन चलाए जा रहे थे, जिससे रोजाना यहां पर जाम और हादसे हो रहे थे। हर समय हादसे का खतरा बना हुआ था। ऐसे में पुलिस और प्रशासन की ओर से इस दिक्कत का स्थायी समाधान करते हुए दो दिन के लिए कुछ घंटों तक मार्ग को बंद कर इस स्पॉट से अधिकतर मलबा हटा दिया है और मार्ग को दोतरफा बहाल कर दिया है। बुधवार को सुबह 11 से लेकर तीन बजे तक करीब 25 मीटर क्षेत्र से मलबा हटाया गया और वीरवार को सुबह 11 बजे से एक बजे तक बचे हुए पांच मीटर एरिया से मार्ग से टनों के हिसाब से मलबा हटाया गया है। हालांकि बारिश के चलते यहां पर अभी भी खतरा बना हुआ है। मार्ग को बंद करने के दौरान कुल्लू से पंडोह आने वाले छोटे वाहनों के ट्रैफिक को पंडोह से चैलचौक होते हुए सुंदरनगर नेरचौक की तरफ भेजा जाएगा तथा मंडी से कुल्लू वाया कटौला रोड भी छोटे वाहनों के आने जाने के लिए खुला रहेगा। भारी वाहनों को एनएच के खुलने का इंतजार करना पड़ा। हालांकि गर्मी और बरसात के इस मौसम में वाहन चालकों और यात्रियों को बहुत अधिक दिक्कतें उठानी पड़ी। उधर, एएसपी सागर चंद्र का कहना है कि दो दिनों के काम के बाद मार्ग को दोतरफा बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें