फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: साढ़े आठ घंटे बाद आवाजाही के लिए वन वे बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली एनएच

Sun, 11 Aug 2024 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ मील के पास देर रात भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हो गया था बंद
विज्ञापन


चट्टानें गिरने का क्रम जारी, कभी भी हो सकता है बंद, जाम में फंस रहे सैकड़ों वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंडोह (मंडी)। मूसलाधार बारिश के कारण चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बार-बार विभिन्न स्थानों पर मलबा आने के चलते बंद हो रहा है। शनिवार रात को यह साढ़े 11 बजे बंद हो गया और शुक्रवार सुबह सात बजे करीब साढ़े 8 घंटों के बाद यह वन वे बहाल हो पाया।
जानकारी के मुताबिक नौ मील के पास रात करीब 11.30 बजे भारी मात्रा में पहाड़ी से मलबा आ गया, जिस कारण हाईवे रात भर बंद रहा। इसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और रात हाईवे पर ही रात गुजारनी पड़ी। मगर जैसे ही पुलिस को मार्ग बंद होने की सूचना मंडी पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत मौके पर मशीनरी लगाकर हाईवे को सुबह करीब 7 बजे तक वन वे ट्रैफिक के लिए बहाल करवाया। मगर एकतरफा आवाजाही होने से बार-बार मार्ग पर लंबा जाम लग रहा है और सैकड़ों वाहन और उनमें सवार हजारों यात्री दिक्कतें झेल रहे हैं। उधर, मार्ग पर बार-बार मलबा और चट्टानें आने का खतरा बना हुआ है और यह कभी भी बंद हो सकता है। बता दें कि मंडी पुलिस की ओर से मंडी के बिंद्रावणी और पंडोह आर्मी ट्रांजिट कैंप के सामने पुलिस चौकी लगाई गई है और नेशनल हाईवे की स्थिति खराब होने पर इन दोनों जगहों पर ट्रैफिक बंद किया जा रहा है। कुछ ट्रैफिक सात और 8 मील के फोरलेन पर और वाहनों की संख्या बढ़ने पर नागचला में भी भारी वाहनों को पुलिस की ओर से रोका जा रहा है। उधर, एसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि हाईवे पर रात करीब 11.30 बजे भारी मात्रा में मलबा आ गया था जिस कारण हाईवे पूरी रात बंद रहा। उन्होंने बताया कि हाईवे को सुबह 7 बजे वन वे ट्रैफिक के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी और एनएचएआई की कार्यप्रणाली से रोष
मार्ग पर बार-बार भारी मलबा आने से स्थानीय लोगों में फोरलेन निर्माण कार्य में लगी कंपनी और एनएचएआई प्रबंधन के खिलाफ भी रोष देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है की बरसात से पहले फोरलेन निर्माण कार्य में लगी कंपनी की ओर से यहां से मलबा नहीं हटाया गया। इस कारण आज पहाड़ी का मलबा हाइवे पर पहुंच रहा है। लोगों ने कहा कि लंबे समय से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को यह समस्या पेश आ रही है। इस जगह पर रास्ते का बंद होना रोज का काम हो गया है। आलम यह है कि एनएचएआई और कंपनी अब प्रशासन और पुलिस की भी नहीं सुन रही। सभी अधिकारी अपनी मनमानी करने में लगे हैं। इसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें