सरकाघाट (मंडी)। पुलिस थाना सरकाघाट के क्षेत्राधिकार में आने वाले 20 सरकारी और निजी स्कूलों में नशा कारण और निवारण विषय पर दो केंद्रों सरकाघाट और नवाही स्कूल में पेंटिंग, भाषण तथा कविता पाठ स्पर्धा हुई। इसमें 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नवाही में हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में चंदेश की शानवी गुप्ता प्रथम रहीं।
नवाही की जागृति द्वितीय और थौना की अंजना देवी तृतीय रहीं। भाषण में नवाही की रितिका प्रथम, हवाणी की मुस्कान द्वितीय, थौना की किशु एवं गैहरा की निर्जला तृतीय रहीं। कविता पाठ में थौना की सुरजीता पहले, गैहरा की स्वाति दूसरे और थौना की शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। सरकाघाट केंद्र में पेंटिंग में अर्पणा पहले, आशया दूसरे, ओशिका एवं आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। भाषण में यति प्रथम, इशिका और वंशिका द्वितीय और श्रृखंला तृतीय स्थान पर रहीं। कविता पाठ में अद्वेता पहले, नैंसी द्वितीय और आंचल तृतीय रहीं। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। संवाद