फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चामुंडा क्लब डलाह ने 22 रन से जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Fri, 02 Jan 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत सियूंन के डायनापार्क मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हुआ। समारोह में बड़ीधार वार्ड से पंचायत समिति सदस्य घनश्याम ठाकुर ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की करीब 32 टीमों ने भाग लिया। ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला चामुंडा कलब डलाह और किंग इलेवन बाड़ी के बीच खेला गया। चामुंडा क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 10 ओवर में 119 रनों का लक्ष्य विरोधी टीम को दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग इलेवन 97 रनों पर ऑलआउट हो गई। चामुंडा क्लब ने 22 रनों से मैच जीता। विजेता टीम को 33,333 रुपये, ट्राफी और उपविजेता टीम इलेवन किंग बाड़ी को 22,222 रुपये इनामी राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने खेल के सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से 11,000 रुपये की नकद राशि भेंट की। इस अवसर पर खेल आयोजक नागेश, लेखराज ठाकुर, मोहन सिंह, मनु, आईएस वर्मा, रिंकू, गोपाल, शशि शर्मा, परस राम व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें