फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नियमों के उल्लंघन पर 10 दुकानदारों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा खंड के सभी स्कूलों के समीपवर्ती इलाकों में औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन

चौंतड़ा (मंडी)। तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत बुधवार को स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने चौंतड़ा खंड के सभी स्कूलों के समीपवर्ती इलाकों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों और व्यावसायिक परिसरों में अवैध रूप से बेचे जा रहे तंबाकू उत्पादों व मादक पदार्थों की बारीकी से जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों दस दुकानदारों के चालान काटे गए। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अंशु शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक आरती, बबीता व निर्दोष कुमार तथा पुलिस विभाग से चौंतड़ा चौकी प्रभारी एएसआई विशाल शर्मा की संयुक्त टीम ने विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों को पकड़कर चेतावनी दी गई और भविष्य में ऐसा न करने के लिए कहा गया। डॉ. अंशु शर्मा ने बताया कि शिक्षण संस्थानों को पूरी तरह तंबाकू मुक्त बनाए रखने के लिए सभी दुकानदारों और आम नागरिकों को नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें