फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बग्गी-नेरचौक में अनियमितताओं पर काटे चालान, समोसे का भरा सैंपल

विज्ञापन
समोसे का सैंपल भरती खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम। स्त्रोत- विभाग
विज्ञापन
बिना लाइसेंस काम, जंग लगे औजारों, अखबार में पैक कर बेच रहा था दुकानदार
विज्ञापन

ढाबे में बिना फ्रिज रखा कच्चा चिकन, नेरचौक में मिठाई दुकान में मिले कॉकरोच
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई, नोटिस होगा जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शिकायतों के आधार पर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को बग्गी और नेरचौक में दुकानों व ढाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना लाइसेंस मीट बिक्री, अस्वच्छता, जंग लगे उपकरणों का इस्तेमाल, अखबार में मीट पैक करने और बिना फ्रिज कच्चा चिकन रखने जैसी खामियां मिलीं। नेरचौक की एक मिठाई दुकान में कॉकरोचों की भरमार मिली। विभाग ने नियमों के तहत संबंधित दुकानदारों के चालान किए।
बग्गी में एक मीट विक्रेता आवश्यक लाइसेंस व दस्तावेज नहीं दिखा पाया। वह मीट के स्रोत और उसके निरीक्षण व प्रमाणन की जानकारी भी नहीं दे सका। दुकान में अस्वच्छता के बीच जंग लगे उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा था और मीट अखबार में लपेटकर ग्राहकों को दिया जा रहा था। विभाग ने चालान करने के साथ दुकानदार को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बग्गी में एक मिठाई की दुकान और सब्जी विक्रेता बिना पंजीकरण कारोबार करते पाए गए। मिठाई की दुकान में भी अस्वच्छता मिली। वहीं, एक ढाबे में कच्चा चिकन खुले में रखा था और उसे सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज की व्यवस्था नहीं थी। नियमों की अनदेखी पर ढाबा संचालक का चालान किया गया। नेरचौक में शिकायत के आधार पर एक मिठाई दुकान का निरीक्षण किया गया। यहां पेस्ट कंट्रोल प्रमाणपत्र और कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं थे। दुकान में कॉकरोच भी पाए गए। टीम ने समोसे का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। इसके अलावा बग्गी में खुली सिगरेट बेचने पर एक दुकानदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

बॉक्स
उपभोक्ता रहें जागरूक
निरीक्षण अभियान के दौरान मिली खामियों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। उपभोक्ता जागरूक रहें और किसी भी तरह की शंका होने पर विभाग को शिकायत दें। -एलडी ठाकुर, सहायक आयुक्त, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें