फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खुले में गंदगी फैलाने पर कटेगा चालान, देना होगा स्वच्छता शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। खंड विकास गोहर में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शनिवार को तंबाकू निषेध दिवस के साथ स्वच्छता पर रैली का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत गोहर, बासा, नैहरा, चैलचौक के स्कूली बच्चों महिला मंडल, युवक मंडल और एनसीसी कैडेटों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के बारे में संदेश दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक की छह पंचायत में क्लस्टर बनाकर जगह-जगह सफाई अभियान चलाया गया। कूड़ा-कचरा और पॉलिथीन एकत्रीकरण अभियान की भी शुरुआत की गई। स्वच्छता अभियान के तहत सभी वर्ग से सहयोग की अपील की गई। वालंटियरों ने जलस्रोतों की साफ सफाई, नालियों की सफाई सहित बाजार की सफाई के साथ पॉलिथीन को इकट्ठा करने के लिए अपना योगदान दिया। सार्वजनिक परिसर में गंदगी या कूड़ा कचरा फैलाया गया तो उसका स्वच्छता कमेटी चालान काटेगी।
पंचायत ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के अंतर्गत स्वच्छता शुल्क 1 जून से लेना शुरू कर दिया जाएगा। पंचायत की ओर से स्वच्छता शुल्क निर्धारित किए गए हैं। इसमें छोटे दुकानदारों और किरायेदारों से प्रतिमाह 30 रुपये, बड़े दुकानदारों से 50 रुपये अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बड़ी दुकानों, ढाबा, होटल और सब्जी की दुकानों, सरकारी गैर सरकारी संस्था से 100 रुपये, विवाह परिसर एवं ऐसे मंदिर जहां पर विवाह शादियों का आयोजन किया जाता है, उनसे 200 रुपये प्रति माह स्वच्छता शुल्क वसूलने का निर्णय लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें