फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने हिमाचल को दी 601 करोड़ की राहत : बिंदल

विज्ञापन
सुंदरनगर में अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का शुभारंभ करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यंत हर्ष और संतोष का दिन है। मोदी सरकार ने आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के भाई-बहनों के लिए 601 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राहत राशि प्रदेश सरकार को प्रेषित की है।
विज्ञापन

यह राशि आपदा के कारण हुए भारी नुकसान की भरपाई और प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास एवं विकास कार्यों को तेज गति देने में सहायक सिद्ध होगी। बताया कि इससे पूर्व भी केंद्रीय नेतृत्व ने समय-समय पर राहत राशि जारी की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की ओर से एक-एक तिथि का उल्लेख करते हुए यह स्पष्ट किया गया है कि अब तक लगभग 5800 करोड़ रुपये की सहायता राशि हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत के रूप में केंद्र सरकार से प्राप्त हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें