फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्ष तक मनाया जाएगा शताब्दी वर्ष : कुलदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड मच्छयाल का शताब्दी वर्ष खुद्दर गांव के रामलीला मैदान में मनाया गया। आयोजन के मुख्यातिथि पूर्व सैनिक रणजीत सिंह, मुख्य वक्ता एवं जिला संचालक कुलदीप सिंह और खंड संचालक मदन मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य वक्ता कुलदीप सिंह ने कहा कि शताब्दी वर्ष विजयदशमी से अगली विजयदशमी तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने चल रहे सात कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि विजयदशमी, व्यापक गृह संपर्क, हिंदू सम्मेलन, सामाजिक सद्भावना बैठकें, प्रमुख जन गोष्ठी, युवाओं के लिए कार्यक्रम और दस दिनों तक अधिकतम स्थानों पर शाखा का संचालन करना शामिल है। उन्होंने कहा कि विजयदशमी पर शस्त्र पूजा करना अति आवश्यक है। उन्होंने संघ की सौ वर्षों की यात्रा की भी विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई। उन्होंने संघ के संस्थापक डाॅ. केशव बलिराम की जीवनी पर विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें