फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देव सत बाला कामेश्वर का मनाया जन्मोत्सव

विज्ञापन
मंडी शहर के महाजन बाजार ​स्थित देव सत बालाकामेश्वर मंदिर में ज्योति स्थापना के दौरान भजन कीर्तन
विज्ञापन
मंडी। श्री देव सत बाला कामेश्वर मंदिर महाजन बाजार में शनिवार को मंदिर कमेटी और जनता के सहयोग से देवता का जन्मोत्सव मनाया गया। श्री ज्वाला जी से माता की पावन ज्योति लाकर मंदिर में प्रज्वलित की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भजन संध्या कर ज्योति का स्वागत किया। मंदिर कमेटी के प्रधान अमन, कटवाल सुरेंद्र सिंह मियां और गूर हेमराज राणा ने बताया कि शनिवार सुबह देवता का पंचामृत और दूध-दही से स्नान करवाया गया। पूजा अर्चना के साथ शिव रूद्री एवं महापुराण कथा का पाठ किया। हवन एवं पूर्णाहुति के बाद भंडारे लगाया गया। रात्रि 8 बजे से मंदिर में स्थानीय भजन मंडली और श्रद्धालुओं की ओर से देव महिमा का गुणगान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें