फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी बस अड्डा में स्थापित सीसीटीवी कैमरे होंगे दुरुस्त

Sun, 23 Jun 2024 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी बस स्टैड में लगा सीसीटीवी कैमरा  संवाद
विज्ञापन
मंडी। अंतरराज्यीय बस अड्डा परिसर मंडी में सुरक्षा की दृष्टि से लगाए 10 सीसीटीवी कैमरों को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन जल्द दुरुस्त करवाएगा। बस अड्डा परिसर में आए दिन हो रही घटनाओं के बाद निगम ने कैमरों की मरम्मत करवाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को एक महिला की बस अड्डा परिसर में सोने की चेन गायब हो गई थी। इसके बाद महिला ने वहां घूम रहने कुछ संदिग्ध लोगों पर चेन चोरी करने की आशंका भी जताई थी। इसके बाद पुलिस ने बस अड्डा पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी चाही तो पता चला कि कैमरे ही खराब हैं।
ऐसे में बस अड्डा परिसर में सुरक्षा को लेकर तीसरी आंख से की जा रही रिकार्डिंग मात्र औपचारिकता ही साबित हो रही है। इसका फायदा संदिग्ध उठा रहे हैं। निगम के ही बस अड्डे पर मौजूद कर्मचारियों के अनुसार आए दिन यहां चोरी और लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। ऐसे में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों के जिम्मे छोड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक हो रही है।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर हजारों की संख्या में लोगों की आवाजाही होती रहती है। देर रात तक यहां यात्री बस का इंतजार करते हैं। बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर सभी कार्यालयों और दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरा लगा होना जरूरी कर दिया है। बावजूद इसके लोगों की सुरक्षा वाले स्थानों पर सरकारी विभाग ही इन नियमों को भूल रहे हैं।

बस अड्डे परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की एक-दो दिन में मरम्मत करवा दी जाएगी, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। सुरक्षा की दृष्टि से बस अड्डे की 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी जरूरी है।
विज्ञापन

- नरेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधन, एचआरटीसी, मंडी

मंडी बस स्टैड में लगा सीसीटीवी कैमरा  संवाद

मंडी बस स्टैड में लगा सीसीटीवी कैमरा  संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें