फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गुटकर में कार सवार दो लोगों से एक किलो चरस पकड़ी

Sun, 26 Feb 2023 04:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेरचौक (मंडी)। बल्ह पुलिस ने नाकाबंदी कर गुटकर में आल्टो में सवार दो लोगों से 1 किलो 111 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बल्ह पुलिस का दल गुटकर के पास वाहनों की जांच के लिए नाके पर तैनात था। इस दौरान नेरचौक की तरफ से मंडी आ रही कार को तलाशी के लिए रोका गया। इसमें बैठे दो लोगों के कब्जे से पुलिस को 1.111 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े आरोपियों की पहचान बलदेव कुमार (35) गांव गाहंग, डाकघर थलटूखोड तहसील पधर और सुमन दास (29) गांव बुलंग, डाकघर सुधार, तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। नशीले पदार्थ को कहां से लाया और कहां पहुंचाना था के बारे में जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें