फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बारिश से नगदी फसलों को मिली संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी जिले में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी तथा मैदानी क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई है। सराज क्षेत्र के बालीचौकी के साथ सटे क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, शिकारी देवी की पहाड़ी पर भी ताजा हिमपात हुआ है। इससे कई स्थानों पर सड़कें बंद हो गई है। ट्रांसफार्मर ठप होने से बर्फबारी वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी ठप है।
विज्ञापन

बल्हघाटी समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में बारिश से गेहूं सहित अन्य नगदी फसलों को संजीवनी मिली है। किसानों ने गेहूं के खेतों में खाद डालना शुरू कर दिया है। बल्हघाटी के किसान राम सिंह, नरोतम, संजीव कुमार तथा तेज सिंह ने बताया कि घाटी में नगदी फसलों के लिए बारिश जरूरी थी। अब खेतों में पर्याप्त नमी हो हो गई है।
इधर किसानों ने टमाटर की पनीरी की भी तैयारी कर दी है। हमीरपुर क्षेत्र से बांस की खरीद की जा रही है। बांस से लदे वाहन रोजाना घाटी में पहुंच रहे हैं। बांस का प्रयोग टमाटर की पौध को सहारा देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। घाटी में बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती की जाती है। रविवार को सायं छह बजे से जिले में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
रिमझिम बारिश गेहूं समेत अन्य नगदी फसलों के लिए लाभदायक है। सूखे से हुए नुकसान की बारिश से भरपाई हो जाएगी।
-राम चंद्र, कृषि उपनिदेशक जिला मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें