फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाबा भूतनाथ मंदिर में कपालेश्वर मंदिर तमिलनाडु का उकेरा स्वरूप

विज्ञापन
मंडी के बाबा भूतनाथ मंदिर में ​शिलिंग पर उकेरा कपालेश्वर मंदिर तमिलनाडू का स्वरूप। 
विज्ञापन
मंडी। बाबा भूतनाथ मंदिर मंडी के स्वयंभू शिवलिंग पर 12वें दिन मक्खन में कपालेश्वर मंदिर तमिलनाडु का स्वरूप उकेरा गया। इस मौके पर दिन भर लोगों का मंदिर में दर्शन के लिए तांता लगा रहा। मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने इस स्वरूप की महिमा के बारे में बताया। कहा कि यह स्वरूप चारों वेदों की पूजा का केंद्र है और शुक्रपुरी के नाम से प्रसिद्ध है।
विज्ञापन

इस मंदिर का 37 मीटर ऊंचा भव्य गोपुरम है और देवी कर्पगंबल व 63 शैव संतों की कांस्य निकासी का अद्भुत प्रमाण है। इसके अलावा मंदिर में संत संवदर और अपार के भजनों में उल्लेखित प्राचीन पुनई वृक्ष स्थित है। यहां पर भगवान गणेश नृत्य विनायक के रूप में विराजमान हैं। भगवान शिव की पूजा यहां भगवान मुरुगा सिंगरावेलन के रूप में भी की जाती है। उन्होंने कहा कि इस रूप के दर्शन मात्र से प्राणियों के सभी रोग और पाप नष्ट होते हैं। इसके अलावा छोटी काशी के अन्य मंदिरों में मक्खन से अलग-अलग स्वरूपों को उकेरा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें