फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में लापरवाह चालकों ने तोड़ दिए ट्रैफिक कोन

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर में पुलिस की ओर से लगाए ट्रैफिक कोण क्षतिग्रस्त हालत में। 
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में यातायात व्यवस्था के लिए लगाए गए ट्रैफिक कोन को लापरवाह वाहन चालकों ने तोड़ दिया है। ये कोन एनएच पर लगाए गए थे। लक्ष्मी बाजार में एक माह पहले पुलिस विभाग ने आठ ट्रैफिक कोन लगाए थे। अब यातायात व्यवस्था बिगड़ने से जाम की स्थिति बन रही है। इस प्रकार हादसों की आशंका भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के लक्ष्मी बाजार में ट्रैफिक कोन के क्षतिग्रस्त होने से दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही हुई तो कुछ वाहन आपस में टकराने से भी बाल-बाल बचे।
स्थानीय निवासी विजय कुमार, महेश, सुनील कुमार ने बताया कि सरकाघाट सड़क पर बस अड्डे के समीप भी पुलिस की ओर से लगाए ट्रैफिक कोन को नुकसान पहुंचाया गया है। शातिरों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उधर, एसएचओ सकीनी कपूर ने बताया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में शामिल लोगों की शिनाख्त कर कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें