फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बर्फ में फिसली कार, चार लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र के मांझीगाड़ के समीप एक कार बर्फ पर फिसल कर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में सवार चार लोग जख्मी हो गए। घायलों की पहचान चुखनी देवी, खूब राम पुत्र हेतराम, चालक देवदत्त पुत्र लालू और चमारी देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जंजैहली लाया, जहां से दो घायलों चालक देवदत्त और चमारी देवी को मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार दोपहर बाद पेश आया। टैक्सी चालक देवदत्त सवारियों को लाने बगड़ाथाच गया था। जब कार मांझीगाड़ के पास पहुंची तो सड़क में बर्फ जमी होने के कारण फिसल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें