सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के हमसफर होटल के पास वीरवार रात करीब 10:00 बजे एक यूपी नंबर की कार अचानक पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को सीधा किया। हादसे में कार चालक का बाजू कट गया है। आनन फानन में युवाओं ने घायल को अपनी कार में नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर जान बचाई।
सुंदरनगर पुलिस नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंची तब तक घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल चालक की पहचान धर्मपाल (20) पुत्र ओमकार गांव देवपुरा तहसील आंवला, जिला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। हादसे में चालक का भाई और भतीजा बाल-बाल बच गए। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि चालक को उपचार के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल और उसके रिश्तेदार सुंदरनगर में ही रेहड़ी फड़ी लगाते हैं। संवाद