फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार<bha>;</bha> तीन जख्मी, नेरचौक रेफर

Wed, 11 Jun 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के तहत आते ग्रामीण क्षेत्र भराडूृ के चनेहड़ के समीप बुधवार दोपहर को एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए। उनकी पहचान पूर्व सैनिक गोविंद (59), बस्सी स्कूल में केंद्रीय शिक्षक के पद पर तैनात कमला देवी (59) और उनकी पोती सुनिधी (19) निवासी बनारू के रूप में हुई है। तीनों की हालत को देखते हुए उन्हें जोगिंद्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पूर्व सैनिक गोविंद अपनी पत्नी और पोती के साथ जोगिंद्रनगर शहर से कार में अपने घर बनारू जा रहे थे। दोपहर बाद नौहली, भराडू सड़क पर चनेहड़ के समीप अचानक कार अनियंत्रित हो गई और गहरे नाले में जा गिरी। नाले में फंसी दुर्घटनाग्रस्त कार को देखकर स्थानीय लोग आए और तीनों को बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर 108 एंबुलेंस बुलाई गई, जहां से उन्हें जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया।
एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है। जोगिंद्रनगर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर घायलों के बयान कलमबद्ध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें