फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सड़क से गिरी कार, चार लोगों को आईं चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। नेरचौक-जाहू सुपर हाईवे पर रविवार को ढलवान के पास टिकरी मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 फीट नीचे गिर गई। कार में सवार चार लोगों को आंशिक रूप से चोटें आई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि कार को निकालने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार कलखर से जाहू की तरफ जा रही थी। अचानक टिकरी मोड़ के समीप फिसलन की वजह से कार गिर गई। यदि कार पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस में किसी तरह की शिकायत या मामला दर्ज नहीं हो सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें