सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल पुलिस थाना के तहत दाऊगी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, हादसे में चालक की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात कटेरु-डोलधार सड़क मार्ग पर दाऊगी के समीप ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक परविंदर कुमार (45) पुत्र स्व. हरी राम निवासी बडेहतर डाकघर एमडी गलू तहसील सुंदरनगर की मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि बीएसएल थाना में हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। संवाद