फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चाकूधार में नाले में गिरी कार, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। लंबाथाच-शैटाधार सड़क पर सोमवार दोपहर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक को चोटें आई हैं। हादसा चाकूधार-जंजैहली संपर्क मार्ग के पास पेश आया। कार सड़क से लुढ़कते हुए करीब 150 मीटर नीचे नाले में जा पहुंची। चालक घायल होने के बावजूद स्वयं सड़क तक पहुंचा।
विज्ञापन

सड़क पर खून से लथपथ चालक को देखकर सड़क से गुजर रहे दूसरे वाहन चालक ने गाड़ी में बैठाकर सिविल अस्पताल जंजैहली पहुंचाया। चालक की पहचान चौहान पुत्र गोकुल चंद निवासी ओड़ीधार, जंजैहली के रूप में हुई है। थाना प्रभारी जंजैहली राम कृष्ण ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद
...

सड़क पर फंसा ट्राला, तीन घंटे बाधित रहा मार्ग
थुनाग (मंडी)। जंजैहली-चैलचौक सड़क से जल शक्ति विभाग के पाइप ला रहा एक बड़ा ट्राला कांडा के समीप फंस गया। इस कारण करीब तीन घंटे जंजैहली चैलचौक सड़क बाधित रही। इसके बाद चैलचौक से हाइड्रा मंगवाया गया और उक्त ट्रक को एक तरफ किया गया। इसके बाद यातायात बहाल किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें