मस्याणी में हादसे का शिकार हुई कार
बलद्वाड़ा (मंडी)। ढलवान के पास मस्याणी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार मां-बेटा घायल हो गए। उन्हें नेरचौक मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया है, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सरकाघाट से मंडी की तरफ जा रही कार ढलवान के पास मस्याणी में लावारिस पशुओं को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई गिर गई। हादसे में कार में सवार गांव जधरू निवासी अवनीश चंदेल और उनकी माता सीता देवी घायल हो गए। उनको स्थानीय लोगों ने खाई से बाहर निकालकर नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने घटना की पुष्टि की है। संवाद