फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मच्छयाल में कार खाई में गिरी, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सरकाघाट मार्ग पर मच्छयाल के समीप बीते बुधवार शाम एक कार हादसे में बस्सी प्रोजेक्ट का कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जोगिंद्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर किया गया है। घायल कर्मचारी की पहचान अजय कंवर गांव संदेहड़ा डाकघर खोडा तहसील टिहरा (धर्मपुर) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बुधवार शाम जब अजय कंवर अपनी कार में सवार होकर जोगिंद्रनगर की ओर आ रहे थे तभी मच्छयाल पुल से पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस्सी प्रोजेक्ट की आवासीय अभियंता दीप्ति भट्ट ने बताया कि कार हादसे में प्रोजेक्ट के कर्मचारी के घायल होने की जानकारी मिली है। हालत खतरे से बाहर है। उधर, पुलिस भी हादसे के कारण के बारे में जांच पड़ताल कर रही है। डीएसपी पधर देवराज ने बताया कि मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें