नेरचौक (मंडी)। बल्ह के राजवाड़ी में एक कार के 50 फीट गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से एक को पीजीआई रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसा कार तो बैक करते समय हुआ।
कार में चार दोस्त सवार होकर कहीं जा रहे थे। डीएसपी बल्ह प्रणव चौहान ने घटना की पुष्टि की है। मृतकों की पहचान विजय कुमार (39) पुत्र दत्त राम निवासी पिंगला, सरकाघाट, जसवंत (50) पुत्र संत राम गांव गडसोल, बल्ह और दिनेश कुमार (32) पुत्र धनदेव गांव खारसी देवधार, चच्योट के रूप में हुई है।
सुनील कुमार (35) पुत्र हंसराज गांव खुड्डी खाहण, सरकाघाट को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।